पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई स्कूलों में नए सत्र से ऑनलाइन स्टडी

सीबीएसई स्कूलों में नए सत्र से ऑनलाइन स्टडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

यदिआपकी संतान सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूल का विद्यार्थी और वह किसी वजह से क्लास मिस कर देता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सीबीएसई ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन सुविधा मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में कुछ स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे शुरू किया जाएगा।

मालूम हो कि हाल ही में नई दिल्ली में हुई मीटिंग में मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी और यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट ऑफ पॉपुलेशन ने सभी एजुकेशन बोर्ड के पदाधिकारियों से फ्यूचर एजुकेशन ट्रेंड पर फीडबैक मांगा था। इसके आधार पर इसे शुरू किया जा रहा है।

शिक्षक देंगे फीडबैक

ऑनलाइनस्टडी की सुविधा शुरू करने के बाद बोर्ड छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों से भी फीडबैक लेगा, ताकि इस योजना को अन्य विषयों पर भी लागू किया जा सके। पहले चरण में ऑनलाइन एजुकेशन की योजना वोकेशनल कोर्सेज पर लागू की जाएगी। अगर योजना सफल रही, तो बाद में इसे सभी विषयों से जोड़ा जाएगा।

इसलिएलिया गया निर्णय

स्कूलोंमें टाइम टेबल के हिसाब से कई बार कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। अगर कोई टॉपिक छूट जाता है, तो विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है। कोर्स कम्पलीट नहीं होने से विद्यार्थियों के वीकली टेस्ट और स्कूल एग्जाम पर भी असर पड़ता है।