पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों को रखना होगा आईकार्ड

परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों को रखना होगा आईकार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

16फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से कई उपाय किए जा रहे हैं।

छात्रों के साथ ही अब केंद्राधीक्षकों वीक्षकों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हो सके। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों और कर्मचारियों को गले में केंद्राधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित और लेमिनेटेड फोटोयुक्त परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए डीईओ द्वारा केंद्राधीक्षकों को अलग-अलग बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जो इस प्रकार है-

{परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए उपस्कर और वीक्षक की व्यवस्था बीईईओ से मिलकर सुनिश्चित करें।

{परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी आदि की व्यवस्था पहले ही कर लें।

{परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर परीक्षा अवधि में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

{सभी केंद्राधीक्षक प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति के बाद जिला परीक्षा नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट देंगे।

{केंद्राधीक्षक खुद का और सहायक केंद्राधीक्षक का मोबाइल नंबर परीक्षा शुरू होने से पहले डीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।