- Hindi News
- श्वेता मिस संदीप बने मिस्टर केपीएस बर्मामाइंस
श्वेता मिस संदीप बने मिस्टर केपीएस बर्मामाइंस
जमशेदपुर | केरलापब्लिक स्कूल (केपीएस) बर्मामाइंस में बुधवार को 10वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीकला करुणाकरन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्वेता को मिस केपीएस और संदीप कुमार यादव को मिस्टर केपीएस चुना गया।