- Hindi News
- को ऑपरेटिव कॉलेज : नहीं बंटा इंटर का एडमिट कार्ड
को-ऑपरेटिव कॉलेज : नहीं बंटा इंटर का एडमिट कार्ड
जमशेदपुर | जमशेदपुरको-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड का वितरण नहीं हो सका। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, कॉलेज में बुधवार से इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड बंटना था। लेकिन परीक्षा विभाग द्वारा जैक से मिले एडमिट कार्ड को अलग नहीं किया गया था। इस कारण एडमिट कार्ड नहीं बांटे जा सके। कॉलेज पहुंचे कुछ छात्रों ने जब इसकी शिकायत प्रिंसिपल डॉ आरके दास से की, तो उन्होंने परीक्षा विभाग के कर्मचारियों को गुरुवार से हर हाल में एडमिट कार्ड वितरण का निर्देश दिया।