पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईपीसी के समक्ष पारा शिक्षकों का धरना 14 को

जेईपीसी के समक्ष पारा शिक्षकों का धरना 14 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 14 फरवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) कार्यालय के समक्ष धरना देगा। इसमें पारा शिक्षकों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान होना, 8500 अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के प्रशिक्षण का फॉर्म जनवरी 2014 में ही भरा लेने के बावजूद उनके प्रशिक्षण के मामले को विभाग द्वारा लटकाए रखना, पारा शिक्षकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया तेज होना और सरकार द्वारा सरकारी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को भरने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जाना शामिल है। मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। महासंघ के अध्यक्ष संजय दुबे और महासचिव विक्रांत ज्योति ने कहा कि संगठन मंत्री द्वारा सभी जिला कमेटियों को धरने की तैयारी का निर्देश दिया गया है। स्कूल की ओर से 10वीं के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप एक-एक कलम दिया गया।