पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटे डाॅ टीके महंती

राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटे डाॅ टीके महंती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| क्षेत्रके प्रसिद्ध चिकित्सक एवं यूसीआईएल मेडिकल अस्पताल जमशेदपुर के कंसल्टेंट डाॅ टीके महंती मंगलवार को मुंबई में आयोजित 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन से भाग लेकर मुसाबनी लौटे। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में देश के लगभग 400 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया था। इनमें झारखंड से डाॅ टीके महंती भी शामिल थे। डाॅ महंती ने अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टीवी बीमारी की जांच इलाज पर फोकस देने के लिए इसका आयोजन किया गया था। बताया गया कि भारत में हर वर्ष 2 लाख 80 हजार लोगों की मौत टीवी बीमारी से होती है। अधिवेशन में एमडीआर टीवी, एक्स डीआर टीवी, टीवी डायबिटीज को गंभीर बीमारी बताते हुए जांच के तरीके में भी बदलाव लाने की बात कही गई। इसमें टीवी के नए दवा बेडाकुलिन, क्लोफाजेमिन, मोक्सी फ्लोकासिलिन आदि के नियमित सेवन पर जोर दिया गया।