पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने की काम देने की मांग

महिलाओं ने की काम देने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| इंदिरामहिला स्वावलंबी सहयोग समिति ऊपरबांधा के सदस्यों ने मुसाबनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना, नरेगा योजना आदि में काम की मांग की है। आवेदन में लिखा गया है कि सुरदा पंचायत के ऊपरबांधा के ग्रामीण इंदिरा महिला स्वावलंबी सहयोग समिति बीज ग्राम, ऊपरबांधा बीज उत्पादन के साथ आदिम जनजाति, आदिवासी, पिछड़ी जाति भूमिहीन परिवार को रोजगार व्यवस्था के लिए सरकारी भूमि ऊपरबांधा के खाता नं 186 प्लॉट नं 364 रकबा 30.57 एकड़ भूमि को कृषि योग्य भूमि बनाया जाय। मौके पर कल्पना भकत, रघुनाथ भकत,रंजीत भकत,मनजोरी सबर, मालती सबर, देवला मुर्मू, मुगली मुर्मू, पानी टुडू, शंकर आदित्य, मानसी मार्डी, बांगी मार्डी, गुबाराम टुडू, करमा हेंब्रम, देव पाल, अमीर भकत आदि उपस्थित थे।