- Hindi News
- प्रशिक्षित युवकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित
प्रशिक्षित युवकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित
जमशेदपुर| चाकुलियानगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षित युवक युवतियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन श्री नाथ मुर्मू ने सर्टिफिकेट का वितरण किया। जिसमें बैंकिंग, डाटा इंट्री, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड के 194 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। वितरण के पश्चात कई प्रमाण पत्रों में प्रशिक्षित युवकों के नाम पिता के नाम में त्रुटियां मिलीं। मौके पर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, पार्षद असगर हुसैन, शतदल महतो, संजय घोष, संतोष मुंडा, रेणुका दास आदि मौजूद थीं।