पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन चौक पर पशु से लदे वाहन को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, हंगामा

स्टेशन चौक पर पशु से लदे वाहन को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. स्टेशन चौक पर बुधवार रात विहिप कार्यकर्ताओं ने पशु से लदे पिकअप वैन को रोका। इसके बाद कार्यकर्ता चालक और खलासी की पिटाई करने लगे। हालांकि, पिटाई के दौरान ही चालक-खलासी भाग निकले। इसके बाद गुस्साए विहिप कार्यकर्ताओं ने वाहन में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने गोपाल तिवारी के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया।
गोपाल तिवारी ने बताया कि वैन में 11 पशु लदे थे, जिन्हें हल्दीपोखर से मानगो ले जाया जा रहा था। उनलोगों ने काफी दूर से पीछा कर स्टेशन चौक पर वाहन को पकड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची बागबेड़ा थाना की पुलिस ने पशुओं को कलियाडीह स्थित गौशाला भेज दिया। वैन को बागबेड़ा थाना में रखा गया है।