पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो युवकों ने फांसी लगा की आत्महत्या

दो युवकों ने फांसी लगा की आत्महत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बिरसानगरऔर उलीडीह में बुधवार की सुबह दो लोगों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बिरसानगर जोन नंबर दो में बुधवार की सुबह बी रतन गुड़िया उर्फ चंपा (35 वर्ष) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह टीएमएच में ठेकाकर्मी था। सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। सुबह उसने घर में नाश्ता मांगा। नाश्ता में देरी होने पर वह कमरे में चला गया। कुछ समय पश्चात घरवाले उसे कमरे में तलाशने गए, तो उसे फंदे से लटका पाया। दूसरी ओर, उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक में बिनोद कुमार साव (22 वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक टेंपो चालक था। परिजनों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण बिनोद ने आत्महत्या कर ली। सूचना उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।