भाजपा का झूठ का मुखौटा उतरा : उपेंद्र
जमशेदपुर| झामुमोकी बैठक गुरुवार को जेपी बस पड़ाव के सभागार में उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। उपेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप की अभूतपूर्व जीत हुई है। भाजपा की झूठ का मुखौटा उतर चुका है। जनता का भाजपा से मोह भंग होने लगा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बने दो महीने हो चुके हैं, लेकिन मंत्रिमंडल तक नहीं बना है। विकास की ओर सरकार ने एक कदम भी नहीं बढ़ाया है। झामुमो कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा के झूठ की जानकारी दें। बैठक में अंगद कुमार, कमलकांत, अभिषेक कुमार, कुंदन कुमार, तापस घोष, मुकेश कुमार, अजय रजक, बजरंगी कुमार आदि शामिल हुए।