पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर|जमशेदपुर

सिटी रिपोर्टर|जमशेदपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|जमशेदपुर

टाटानगरविद्युत लोको शेड ने बुधवार को 53वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के मुख्य विद्युत लोको अभियंता किशोर कुमार उपस्थित थे।

डीआरएम राजीव अग्रवाल ने कहा कि टाटा लोको शेड भारतीय रेल में सबसे पुराने लोको शेड में से एक है। रेलवे को इस शेड से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने शेड के सीनियर डीईई अभिमन्यु सेठ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से अधिकारी कर्मचारियों के बीच बेहतर संबंध बनते हैं। उन्होंने शेड के सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

मौके पर विमल रजक, मेंस कांग्रेस के एसआर मिश्रा, शशि मिश्रा, मेंस यूनियन के जवाहर लाल, ओबीसी एसोसिएशन से सागर प्रसाद मौजूद थे।

स्क्रैपकी होगी नीलामी

टाटानगरविद्युत लोको शेड में वर्षों से पड़े स्क्रैप की नीलामी होगी। उक्त निर्णय डीआरएम राजीव अग्रवाल मुख्य लोको अभियंता किशोर कुमार ने शेड निरीक्षण के दौरान लिया। उन्होंने लोको ट्रेंनिग स्कूल लोको शेड में आई नई व्हील टर्निंग मशीन का जायजा लिया और महाभोज में भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों टाटा-एल्लेपी ट्रेन से चक्रधरपुर रवाना हो गए।

विद्युत लोको शेड का निरीक्षण करते डीआरएम राजीव अग्रवाल उपस्थित अन्य अधिकारी।