भटक गए हैं जीतनराम मांझी : सुनील कुमार
जमशेदपुर| बिहारसरकार की सिटीजन काउंसिल के महामंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि जीतनराम मांझी भटक गए हैं। वे भाजपा के इशारे पर चलने लगे हैं। उनकी कार्यशैली और फैसले से विधानसभा चुनाव में जदयू को नुकसान होता। इसलिए नीतीश कुमार को दोबारा सीएम बनने का फैसला लेना पड़ा है। यह बातें उन्होंने बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में दैनिक भास्कर से कहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पक्ष में विधायकों का बहुमत है। एक सप्ताह के भीतर निश्चित तौर पर सीएम की शपथ ले लेंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव के साथ हाथ मिलाने का फैसला राजनीतिक तौर पर सही है। नीतीश लालू एक ही राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी हैं। लालू अलग दिशा में चले, तो नीतीश उनसे अलग हो गए थे। अब दोनों नेता परिपक्व हो चुके हैं। दोनों का मिलन बिहार में सांप्रदायिक ताकतों की शिकस्त को सुनिश्चित करेगा।