- Hindi News
- महासचिवों को एक एक हजार सदस्य बनाने की जिम्मेवारी
महासचिवों को एक-एक हजार सदस्य बनाने की जिम्मेवारी
जमशेदपुर|पूर्वी सिंहभूमजिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को तिलक पुस्तकालय स्थित कार्यालय में हुई। इसमें कमेटी के सभी महासचिव शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय खां ने की। उन्होंने कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा की और प्रत्येक महासचिव को 20 फरवरी तक एक-एक हजार सदस्य बनाने की जिम्मेवारी दी। बैठक में पार्टी की अनुशासन पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की बैठक में बिना सूचना या कारण कोई भी पदाधिकारी तीन बार से ज्यादा अनुपस्थित होगा, तो उसे निष्क्रिय समझा जाएगा। बैठक में प्रमोद तिवारी, बृजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर्णा गुहा, राजकिशोर प्रसाद, रजनीश सिंह, प्रिंस सिंह, गुरदीप सिंह, प्रमोद मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, अरुण सिंह, अजय मिश्रा, अनुशासन समिति के सदस्य राजकिशोर यादव आदि उपस्थित थे