परसुडीह में बजरंग दल की हुई बैठक
जमशेदपुर| विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल महानगर की बैठक बुधवार को परसुडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का विरोध किया जाएगा। इसके तहत 14 फरवरी को साकची स्थित शीतला मंदिर से बजरंग दल द्वारा रैली निकाली जाएगी, जो विभिन्न स्थान पर जाकर प्रेमी युगलों को रोकेगी। बैठक में अरुण सिंह, देवेंद्र गुप्ता, गौतम प्रसाद, राकेश चतुर्वेदी, जनार्दन दुबे, जमुना दुबे, राकेश सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।