- Hindi News
- बचेंद्री के नेतृत्व में खार्ता फतह की तैयारी
बचेंद्री के नेतृत्व में खार्ता फतह की तैयारी
एवरेस्ट विजेता और जानी मानी पर्वतारोही बचेंद्री पाल की अगुवाई में सात सदस्यीय महिला पर्वतारोही दल को टाटा स्टील ने तिब्बत की खार्ता घाटी के अभियान के लिए शनिवार को रवाना किया। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की प्रमुख बचेंद्री पाल इस अभियान का खुद नेतृत्व करेंगी।
उनके साथ इस अभियान पर जाने वाली सात महिलाएं देश के अलग-अलग हिस्सों से हैं इनमें झारखंड की प्रेमलता अग्रवाल और शीतल संगीता एक्का,पश्चिम बंगाल की चेतना साहू, दिल्ली की ज्योति शर्मा और तनु वर्मा, उत्तराखंड की माधवी शर्मा और गुजरात की अनीता वैद्य शामिल हैं।
बचेंद्री और इस दल की अन्य सदस्य शनिवार को दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थी। सिर्फ अनीता वैद्य यहां नहीं थी। वे मुंबई से सीधे इस अभियान से जुड़ेंगी।
संवाददाता सम्मेलन में बचेंद्री पाल, प्रेमलता अग्रवाल टीम की सदस्य।
प्रेमलता अग्रवाल भी अिभयान में शामिल