- Hindi News
- जुगसलाई आरओबी का स्केच तैयार, जल्द होगा निर्माण
जुगसलाई आरओबी का स्केच तैयार, जल्द होगा निर्माण
जुगसलाई फाटक पर लगने वाले जाम से निजात के लिए शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग शीघ्र ही धरातल पर नजर आएगी। राज्य सरकार और रेलवे ने मिलकर जुगसलाई फाटक पर ओवरब्रिज (आरओबी) की ड्राइंग फाइनल कर ली है। अब इसे दक्षिण-पूर्व रेलवे के जोनल मुख्यालय भेजा गया है। वहां से ड्राइंग को हरी झंडी मिलते ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
शनिवार को टाटानगर दौरे पर आए डीआरएम राजीव अग्रवाल ने अपने सैलून में दैनिक भास्कर से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने का प्रयास है। इसके लिए फंड का आवंटन भी हो चुका है। राज्य सरकार और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में आधी-आधी लागत वहन करेगी। इसके पहले डीआरएम शनिवार की सुबह एलेप्पी एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचे। शाम को एलेप्पी एक्सप्रेस से ही वे मंडल मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
बैठक में ये भी थे शामिल
सीनियरडीईएन (ईस्ट) एसके दुबे, सीनियर डीईई (टीआरएस) अभिमन्यु सेठ, सीनियर डीएफएम एम.हसन, डीसीएम शुभाशीष कोले, टाटानगर क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता, सहायक अभियंता (वन) आरपी मीणा, स्टेशन प्रबंधक (राजपत्रित) अवतार सिंह, आरपीएफ थानेदार दिगंजय शर्मा आदि।
जुगसलाई फाटक पर ओवरब्रिज बनने से इस क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के करीब 2 लाख आबादी को लाभ मिलेगा। जुगसलाई की 80 हजार आबादी के साथ बागबेड़ा, सुंदरनगर, हाता, राजनगर से रोजाना कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूर इस फाटक से आवाजाही करते हैं। ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण अक्सर यहां जाम लग जाता है। इस कारण लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात में तो यहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है।
2 लाख लोगांे को होगा फायदा
लगेंगे तीन लिफ्ट और एस्कालेटर
डीआरएमने बताया कि पुराने ओवरब्रिज को फुटओवर ब्रिज (एफओबी) में तब्दील करने का काम शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए री-टेंडर कर दिया गया है। ठेकेदार ने चार माह में एफओबी तैयार करने का आश्वासन दिया है। डीआरएम ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या- एक, चार पांच प्लेटफार्म पर लिफ्ट एवं शेष प्लेटफॉर्म पर एस्कालेटर लगाए जाएंगे। डीआरएम ने कहा कि अंडरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। टारगेट डेट तक उसे शहरवासियों को सुपुर्द करने का पूरा प्रयास रहेगा।
पार्किंग एरिया का होगा सौंदर्यीकरण
डीआरएमने कहा कि पार्किंग एरिया का सौ