पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर. स्वदेशीजागरण ट्रस्ट की ओर से 10 से 18 अक्टूबर तक बिष्टुपुर गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला क

जमशेदपुर. स्वदेशीजागरण ट्रस्ट की ओर से 10 से 18 अक्टूबर तक बिष्टुपुर गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मेला के संयोजक अवधेश कुमार पाठक ने शनिवार को तुलसी भवन में...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. स्वदेशीजागरण ट्रस्ट की ओर से 10 से 18 अक्टूबर तक बिष्टुपुर गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मेला के संयोजक अवधेश कुमार पाठक ने शनिवार को तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि मेले में हर्बल उत्पादन एवं सौंदर्य प्रसाधन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, वस्त्र होजरी, हस्तशिल्प हस्तकारी, निर्माण उपकरण सामग्री, पॉटरी एवं अन्य लघु कुटीर उद्योग, सेवा क्षेत्र, आंतरिक साज सज्जा, गलीचे, फर्नीचर, आटोमोबाइल, स्वास्थ्य उत्पाद आदि प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश मंडल, जटाशंकर पांडेय, ललन प्रसाद सिंह, जय प्रकाश ओझा, लक्ष्मण प्रसाद राय, मनोज सिंह, जगदीश प्रसाद, शालीग्राम मिस्त्री, प्रवीण ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बिष्टुपुर : 10 से 18 अक्टूबर तक लगेगा स्वदेशी मेला