पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल में पहुंचा साईं स्पोर्टिंग

फाइनल में पहुंचा साईं स्पोर्टिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. बोकाजूनियर एंड जोगा मेमोरियल क्लब की ओर से शनिवार को 14वें दो दिवसीय फुटबॉल के फाइनल में साईं स्पोर्टिंग की टीम पहुंच गई है। हुरलूंग के नूतनडीह विकास मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच में कुल 32 टीम हिस्सा लेने आई है। पहले दिन के मैच में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें आकृति ब्रदर टीम को हराकर साईं स्पोर्टिंग क्लब, धानचटानी की टीम फाइनल में पहुंची। दूसरे दिन यानी रविवार को बाकी 16 टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इसमें फाइनल में पहुंचने में वाली टीम के साथ साईं स्पोर्टिंग के साथ फाइनल मैच खेला जाएगा। इस दौरान भीकू महतो, भवतरणी महतो, राजेश मुर्मू, शक्ति राव, अमृत, विजय लोहार, विजय ओझा, बाबू लोहार, रांगा लोहार अन्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को होगा।