डीबीएमएस सीनियर में चैंपियन
जेआरडीटाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एएसआईएससी रीजनल तैराकी प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग का खिताब डीबीएमएस ने जीत लिया है। लोयोला को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। जूनियर बालक वर्ग में लोयोला विजेता और लिटिल फ्लावर स्कूल उपविजेता बना। जूनियर बालिका वर्ग में कारमेल जूनियर कॉलेज को विजेता और डीबीएमएस को उपविजेता घोषित किया गया। जूनियर बालक में अर्नोल्ड बी राव (लिटिल फ्लावर), सागनीकर राय (लोयोला), सीनियर बालक में राहुल आनंद (डीबीएमएस), जूनियर बालिका वर्ग में अदिति सिंह (कारमेल जूनियर कॉलेज) और सीनियर बालिका वर्ग में भाव्या वर्मा (कारमेल जूनियर कॉलेज) को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया। इससे पूर्व टिनप्लेट के प्रबंध निदेशक तरुण डागा ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
पुरस्कार वितरण के मौके पर द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त पूर्णिमा महतो ने बच्चों को पुरस्कृत किया इस मौके पर डीबीएमएस स्कूल की प्राचार्या रजनी शेखर, उप प्राचार्य पीके साहू, स्कूल की ज्वाइंट चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी वरदराजन और केरला समाजम मॉडल स्कूल की प्राचार्या नंदिनी शुक्ला ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता के आधार पर एएसआईएससी नेशनल तैराकी चैंपियनशिप के लिए जूनियर तैराकी टीम की घोषणा की गई
टीम
सागनीकर राय , अरमान पारीख, अनिर्बन मैती, अभिमन्यु वी अमिन (सभी लोयोला), अक्षत प्रकाश (डॉन बास्को पटना), अर्नोल्ड बी राव (लिटिल फ्लावर), आकाश नील दलाल (केएसएमएस)।
एएसआईएससी तैराकी के विजेता खिलाड़ी।
एएसआईएससी तैराकी
> जूनियर में लोयोला विजेता, लिटिल फ्लावर स्कूल उपविजेता, सीनियर बालक में लोयोला उपविजेता, जूनियर बालिका वर्ग में कारमेल जूनियर कॉलेज विजेता और डीबीएमएस उपविजेता