- Hindi News
- फाइटर्स और रॉयल्स को सुमंत मुलगांवकर ट्रॉफी
फाइटर्स और रॉयल्स को सुमंत मुलगांवकर ट्रॉफी
जमशेदपुर. टाटामोटर्स का वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को लिटिल फ्लावर स्कूल प्रेक्षागृह में हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में पुरुषों में इंडिगो फाइटर्स को महिलाओं में सफारी रायल्स को सुमंत मुलगांवकर ट्रॉफी दी गई।
स्कूल कैटेगरी में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। फाइटर्स के एसके तोमर और रायल्स की बबीता कुमारी को सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विग स्कूल के प्रसून दास और विवेक विद्यालय की श्रुति कुमारी को को श्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में एबी लाल, प्लांट हेड टाटा मोटर्स ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सफारी रायल्स
इंडिगो फाइटर्स