- Hindi News
- पासवान बंधु फाइनल में, पी विशाल, कृतिका ने उम्मीद बढ़ाई
पासवान बंधु फाइनल में, पी विशाल, कृतिका ने उम्मीद बढ़ाई
जमशेदपुरके गौरव पासवान और उज्ज्वल पासवान मोहन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। पासवान बंधु ने शनिवार को मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम में खेले गए अंडर 15 बालकों के युगल मुकाबले में रांची के एके महतो और हेमंत राम की जोड़ी को 24-22 और 21-15 से हरा दिया। फाइनल में पासवान बंधु का मुकाबला गोड्डा के अमित कुमार और सौरव कुमार की जोड़ी से होगा। अंडर 19 बालकों के फाइनल में जमशेदपुर के पी विशाल का मुकाबला रांची के अनुज कुमार बारीक से होगा। पी विशाल ने जमशेदपुर के ही फराज खान को सेमीफाइनल में हराया। बालिका अंडर 15 के फाइनल में जमशेदपुर की कृतिका भट्टाचार्या पहुंच गई है। कृतिका ने जमशेदपुर की ही प्रज्ञा बोदरा को कड़े मुकाबले में 2-1 सेटों से हराया। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर 17 बालकों को सेमीफाइनल में कुदूस अंसारी सिंहभूम की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है।
आकाश गुप्ता आशीष गुप्ता खेलते हुए।