जेएससीए का नए सत्र के लिए कैलेंडर जारी
झारखंडस्टेट किक्रेट एसोसिएशन ने नए सत्र के लिए अपना घरेलू कैलेंडर को जारी कर दिया है वर्ष 2014-15 के लिए जारी किए गए कैलेंडर में इस वर्ष कुल 311 घरेलू मैच खेले जाएंगे। मैच जमशेदपुर, रांची, धनबाद, पलामू, चाईबासा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पाकुड़, लोहरदगा, गिरिडीह और हजारीबाग में खेले जाएंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने दौरान खिलाड़ियों के लिए एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इसमें खिलाड़ियों को नियमों के बारे में जानकारी दी गई है। इस दौरान जेएससीए के सचिव राजेश बर्मा, सहायक सचिव असीम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष डाॅ दिनेश उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार, पंकज कुमार सिंह, स्कूल क्लब प्रतिनिधि ललन प्रसाद राय, पीएन सिंह, ज्योति सिंह और ओम प्रकाश गुप्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम :17-26अक्टूबर : सीनियरइंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट (एचपी बोधनवाला ट्रॉफी) रांची में, 7-15नवंबर :अंतर जिला सीनियर महिला बोकारो और धनबाद में, 19-23नवंबर: अंतरजोनल सीनियर महिला धनबाद में, 15-23दिसंबर : अंतरजिला अंडर 19 (एलिट) धनबाद और बोकारो में, 17-25दिसंबर : अंतरजिला अंडर 19 (प्लेट)देवघर, पलामू और कोडरमा में, 5-12जनवरी : अंतरजिला अंडर 19 महिला चाईबासा और बोकारो में, 1-14फरवरी : इंटरजोनल अंडर 19 रांची में, 9-18फरवरी :संस्थानिक लीग जमशेदपुर, चाईबासा और रांची में, 19फरवरी से चार मार्च :सीनियर अंतर जिला प्लेट ग्रुप (रणधीर वर्मा ट्रॉफी) के मैच हजारीबाग, गुमला, लातेहार और गिरिडीह में, 12-15मार्च : इंटरजोनल टी 20 रांची में, 18-29मार्च : अंतरजिला अंडर 14 प्लेट के मैच गढ़वा, पाकुड़, लोहरदगा और देवघर में, 20-29मार्च : अंडरजिला अंडर 14 प्लेट के मैच चाईबासा और बोकारो में, 2-12अप्रैल :इंटर जोनल अंडर 14 धनबाद में, 8-21अप्रैल :इंटर जोनल अंडर 23 रांची में, 14-30अप्रैल : इंटरडिस्ट्रिक्ट अंडर 16 एलिट के मैच चाईबासा में, 15-26अप्रैल :इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 प्लेट के मैच गोड्डा, सिमडेगा, साहबगंज और कोडरमा में, 2-9मई : इंटरजोनल वीमेंस अंडर 19 के मैच चाईबासा में, 5-15मई : इंटरजोनल अंडर 16 के मैच बोकारो में खेले जाएंगे।
नियमों की पुस्तिका का विमोचन करते अध्यक्ष अमिताभ चौधरी।