केयू की वालीबॉल टीम घोषित
जमशेदपुर|ओड़िशा केभुवनेश्वर में 27 सितंबर से शुरू हो रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वालीबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम की मंगलवार को घोषणा कर दी गई।
टूर्नांमेंट में 40 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आयोजित चयन ट्रायल के बाद एबीएम कॉलेज के चंद्रप्रकाश मिश्रा, इंद्रजीत कुमार, शेखर कुमार, मोहन कुमार झा, अजय कुमार सिंह, करीम सिटी कॉलेज के देवव्रत राउत, एलबीएसएम कॉलेज के राकेश कुमार महतो, राकेश कुमार, को-ऑपरेटिव कॉलेज के अनंतो संतरा, कुंदन कुमार भट्ट और अर्जुन हांसदा का चुनाव किया गया। टीम के चुनाव के बाद केयू की प्रोवीसी डॉ शुक्ला मोहंती ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। इस मौके पर एलबीएसएम के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार वर्मा, टाकू अध्य्क्ष प्रो ओपी खंडेलवाल, टीम प्रभारी डॉ आर के चौधरी, हसन इमाम मलिक, टीम के कोच आरके मिश्रा मौजूद थे। टीम 25 सितंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।