- Hindi News
- विरोध के कारण सेविका चयन प्रक्रिया हुई रद्द
विरोध के कारण सेविका चयन प्रक्रिया हुई रद्द
जमशेदपुर | डुमरियाके काशीडीह गांव में बुधवार को सेविका चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया, लेकिन काशीडीह ईचाडीह दो गांवों के लाभुकों की आपसी सहमति नहीं बनने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीतू कुमारी को सेविका चयन रद्द करना पड़ा। काशीडीह की सेविका के निधन के बाद कई सालों से यहां सेविका का चयन नहीं हो पाया है। कुमड़ाशोल टू की आंगनबाड़ी सेविका उषा रानी साव को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।