- Hindi News
- गोविंदपुर : मनपीटा गांव के जंगल में लगी आग, कई दमकल लगे
गोविंदपुर : मनपीटा गांव के जंगल में लगी आग, कई दमकल लगे
जमशेदपुर | गोविंदपुरथाना अंतर्गत मनपीटा गांव स्थित वन विभाग के जंगल में बुधवार को भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय जिला पार्षद गणेश सोलंकी, भाजपा घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र राय, दीपक महतो, जानी मसीह, अंकित आनंद और अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना जमशेदपुर अग्निशमन विभाग और स्थानीय थाना प्रभारी को दी। तेज हवा के कारण जंगल के दूसरे छोर की ओर आग बढ़ती देख टाटा पावर और टाटा मोटर्स की अग्निशमन विभाग की सहायता ली गई। काफी मशक्कत से आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया, लेकिन शाम में आग फिर तेज हो गई।