पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनारी : घर तोड़ने कोवाली पहुंची जुस्को टीम का विरोध, हंगामा

सोनारी : घर तोड़ने कोवाली पहुंची जुस्को टीम का विरोध, हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सोनारीकोवाली में बुधवार को घर तोड़ने पहुंची जुस्को की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आक्रोश देख जुस्को की टीम लौट गई। इस दौरान करीब आधा घंटा स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे राजा कैमिन्टर की पिटाई कर दी। राजा के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से उक्त स्थल पर रह रहा है। जुस्को के कर्मचारी जबरन घर खाली कराना चाहते हैं। बस्ती के भाजपा नेता स्वपन सेनापति की मिलीभगत से कार्रवाई की जा रही है। जुस्को द्वारा उनलोगों को सोनारी बागान एरिया में जमीन देने की बात कर रही है, लेकिन उनलोगों के पास रुपए नहीं हैं कि घर बनाएं। उन्होंने कहा कि जुस्को के कर्मचारी उनकी पड़ोसी मोनिका देवी और अवध साहू का भी घर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जुस्को के कर्मचारियों ने 20 फरवरी तक घर खाली करने की चेतावनी दी है, अन्यथा घर तोड़ दिया जाएगा। सूचना मिलने पर झारखंड निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बंटी शर्मा दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जुस्को और पुलिस का विरोध किया। इसके बाद जुस्को के अधिकारी और पुलिस लौट गई।