व्यापारियों को मिले आर्म्स लाइसेंस
झारखंडके पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान मुख्य रूप से चोरी और ट्रैफिक की समस्या उभर कर आई। इस पर डीजीपी ने एसएसपी को समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिला में सक्षम पुलिस पदाधिकारियों की कमी होने की बात भी व्यापारियों ने रखी।
डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में पुलिस बल 70 हजार जवानों की कमी है। जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से आर्म्स लाइसेंस देने की मांग की। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी एवी होमकर ने व्यापारियों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
टेंपो और मिनी बस कर्मी का लागू होगा ड्रेस कोड
वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के बाद एसएसपी एवी होमकर ने बताया कि उपायुक्त से वार्ता कर टेंपो चालक और मिनी बस कर्मियों का ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। इसके अलावा उनके स्टॉपेज भी निर्धारित किए जाएंगे। जिला में पुलिस बल की कमी है, जिसके कारण चेक पोस्ट चालू नहीं हैं। शहर में हो रही चोरी के संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी को रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर सप्ताह वे स्वयं क्षेत्र की गश्ती करते हैं। सभी डीएसपी को भी अलग-अलग दिन रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया गया है।
वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग में ये थे मौजूद
एसएसपीएवी होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा, रेल एसपी मृत्युंजय कुमार मितू, डीएसपी बीरेंद्र प्रसाद यादव, जसिंता केरकेट्टा, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के भरत वसानी, विजय मुनका, श्रवण काबरा, फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स नंदकिशोर अग्रवाल, प्रभाकर सिंह, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के मोहनलाल अग्रवाल गुरदीप सिंह मंटू।
प्रभाकर सिंह
शहरमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। होटल और मॉल में भी सीसीटीवी के अलावा सिक्युरिटी गेट लगाई जाए। इस पर प्रशासन की ओर से सहमति मिलनी चाहिए। इसके अलावा हर तीन माह पर व्यापारियों के साथ एसएसपी की बैठक होनी चाहिए, जिसमें शहर में होने वाली विधि-व्यवस्था की समस्या पर विचार-विमर्श किया जा सके।
नंदकिशोर अग्रवाल
शहरमें पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होना चाहिए। शहर में ट्रैफिक बड़ी समस्या है। मिनी बस और टेंपो का स्टैंड निर्धारण किया जाए। इसके अलावा उनका स्टॉपेज भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा मिनी बस कर्मी और टेंपो चालकों का ड्रेस कोड लागू किया जाए। शहर में चोरी की घटना बढ़ी है। सभी थाना को इसकी जिम्मेवारी दी जाए। चोरी होने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
मोहनलालअग्रवाल
शहरमें आए दिन व्यापारियों की हत्या और लूट की घटना घट रही है। ऐसे में व्यापारियों को आर्म्स लाइसेंस दिया जाना चाहिए। पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से पहल की गई थी। 85 व्यापारियों ने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक किसी व्यापारी को लाइसेंस नहीं दिया गया। शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही है। इसपर लगाम लगाया जाए।
विजय मुनका
शहरमें ट्रैफिक की समस्या है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। जिला में सक्षम पुलिस पदाधिकारी की कमी है, जिसके कारण चोरी अन्य अपराध बढ़ रहे हैं। आम लोग थाना जाने से डरते हैं।
श्रवणकाबरा
जिलाकी सीमा पर कहीं भी चेक पोस्ट नहीं है। शहर के प्रवेश स्थल पर चेक पोस्ट होना अनिवार्य है। इसके अलावा ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा बहाल की जाए, ताकि लोगों को थाना का चक्कर लगाना पड़े।
भरतवसानी
शहरमें चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस पर लगाम लगाया जाए। इसके अलावा जिला में सक्षम पुलिस पदाधिकारी की कमी है, जिसे पूरा किया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आगे बैठे बाएं से क्रमश: भरत वसानी, प्रभाकर सिंह, नंदकिशोर अग्रवाल, रेल एसपी मृत्युंजय कुमार मितू, एसएसपी एवी होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा, विजय मुनका, मोहनलाल अग्रवाल गुरदीप सिंह मंटू, पीछे बैठे डीएसपी वीरेंद्र प्रसाद जसिंता केरकेट्टा।