पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर की मौत

हादसे में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| जमशेदपुर/ राजनगर

टाटा-चाईबासामार्ग पर राजनगर के मुरुमडीह गांव के समीप बुधवार को मारुति अल्टो पलास के पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस में कार्यरत सीनियर मैनेजर अनूप कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर राजनगर थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मैनेजर के पिता डीएसएल श्रीवास्तव और मां सुशीला श्रीवास्तव को राजनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उधर, कार का दरवाजा तोड़कर अनूप की लाश को बाहर निकाला गया।

शादीसमारोह से लौट रहा था परिवार

जानकारीमिलने पर अनूप के जीजा समेत कई परिचित घटनास्थल पहुंचे। िरश्तेदार ने बताया कि अनूप बेंगलुरू में एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेकर फ्लाइट से कोलकाता आए थे। वहां से ट्रेन से जमशेदपुर आए। फिर जमशेदपुर से कार से नोवामुंडी जा रहे थे। अनूप मूलत: इलाहाबाद के रहने वाले थे।

राजनगर सीएचसी में इलाजरत अनूप के माता-पिता।

दुर्घटनाग्रस्त कार के पास लगी भीड़ और घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस।