- Hindi News
- स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन
स्वास्थ्यविभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को जुलूस निकाला और डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले किया गया था। प्रदर्शन में शामिल स्वास्थ्यकर्मी एमजीएम अस्पताल से जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे थे।
डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आवंटन के अभाव में कर्मचारियों को 11 माह का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इस मामले में प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन वेतन का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में छठे वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में प्रमोशन देने, सभी सरकारी अस्पतालों में दवा की आपूर्ति करने और लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई है। मौके पर रामपाल यादव, तुषार बनर्जी, दीपक कुमार, अमित कुजूर, जौनी मुखी, संत कुमार, रोशन कुमार, मीनू माया, श्यामा देवी, शर्मिला ठाकुर, बिनोद शंकर शर्मा आदि मौजूद थे।
डीसी कायार्लय परिसर में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।