पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विमल को एसएमडी कर्मचारी जवाब देंगे : गोपीचंद राम

विमल को एसएमडी कर्मचारी जवाब देंगे : गोपीचंद राम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| भगवानसिंह खेमा से एसएमडी के कमेटी मेंबर गोपीचंद राम ने कहा कि विमल कुमार ट्रेड यूनियन की राजनीति का ककहरा नहीं जानते। उन्हें रघुनाथ पांडे के इशारे पर बोलने से पहले सच्चाई की जानकारी लेनी चाहिए। अब विमल कुमार को एसएमडी के कर्मचारी जवाब देंगे। विमल कुमार जैसे लोगों के कथन पर भगवान सिंह को जवाब देने की जरूरत नहीं है। पीएन सिंह और रघुनाथ पांडे कुछ बोलेंगे, तो भगवान सिंह सारी सच्चाई सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेड टेस्ट में 68 कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ है। एसएमडी विभाग में यह काम तीन-चार साल से लंबित था। 23 कर्मचारियों का सुपरवाइजर के पद पर प्रोन्नति हुई है। एनएस ग्रेड के 78 कर्मचारियों का समायोजन हुआ। कैंटीन में एसी लगाया गया। एसएमडी विभाग को टाटा स्टील में मॉडल विभाग घोषित किया गया।