पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरा मोर्चा है मतलबी मोर्चा : विमल कुमार

तीसरा मोर्चा है मतलबी मोर्चा : विमल कुमार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| रघुनाथपांडे गुट के विमल कुमार टाटा स्टील के एसएमडी से कमेटी मेंबर का चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यूनियन में तीसरा मोर्चा की अगुवाई कर रहे भगवान सिंह एसएमडी से ही कमेटी मेंबर हैं। विमल कुमार ने बुधवार को बयान में कहा कि तीसरा मोर्चा वास्तव में मतलबी मोर्चा है। निजी काम निकल जाने के बाद चुनाव के समय मजदूरों की भलाई का दिखावा किया जा रहा है। तीसरा मोर्चा में सिर्फ तीन लोग भगवान सिंह, गोपीचंद राम और सीएल सिंह हैं। यह मोर्चा सत्ता पक्ष की बी टीम है। चुनाव के बाद उनका फिर मजदूर विरोधी रंग दिखने लगेगा।