प्रखंड मे लगेगी चलंत लोक अदालत
जमशेदपुर| अनुमंडलके प्रत्येक प्रखंडों में चलंत लोक अदालत का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले किया जाएगा। इस बात की जानकारी विधिक सेवा प्राधिकार के अनुमंडल सचिव सह मुंसिफ संतोष आनंद प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल के सभी प्रखंडों में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अनुमंडल की जनता से अपील की है कि चलंत लोक अदालत में अपने वादों का निष्पादन करा सकते हैं। वहीं फूलडुंगरी कोट परिसर में 14 फरवरी को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें 138 एनआई एक्ट के लंबित वादों का निष्पादन किया जाएगा।