फरवरी में 6500 वाहनों का ऑर्डर
जमशेदपुर| टाटामोटर्स में फरवरी में 6500 वाहनों का ऑर्डर है। कंपनी के प्रवक्ता रंजीत धर ने बताया कि यह ऑर्डर जनवरी से 300 अधिक है। जनवरी में 6200 वाहन बने थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्तीय वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही के मार्च में वाहनों का ऑर्डर सात हजार पार कर सकता है। उल्लेखनीय है कि तीसरी तिमाही में लगभग 18 हजार वाहन बने। कंपनी का कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश बढ़ने से अगले वित्तीय वर्ष में वाहनों के ऑर्डर में और बढ़ोतरी होगी।