पूंजी अनुदान योजना शुरू
जमशेदपुर| किसानउत्पादक कंपनियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) ने शेयर पूंजी अनुदान एवं ऋण गारंटी निधि योजना (ईजीसीजीएफएस) शुरू करने की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा दो बड़ी पहल किए जाने की घोषणा के बाद इस योजना को लाया गया है। पहला किसान उत्पादक कंपनियों को उनकी शेयर पूंजी के समतुल्य अनुदान प्रदान करना और दूसरा एक निधि स्थापित करना, ताकि किसान उत्पादक कंपनियों को बिना किसी ऋण आधार के ऋण देने वाले बैंकों को कवर प्रदान किया जा सके। यह जानकारी लघु कृषक कृषि व्यापार संघ के प्रबंध निदेशक प्रवेश शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों को दी।