पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव मजदूरों के लिए करो या मरो की तरह : सचिव

चुनाव मजदूरों के लिए करो या मरो की तरह : सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटास्टील के कर्मचारियों के लिए यह चुनाव करो या मरो की तरह है। जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि बहुत नहीं बची है, उनके लिए यह चुनाव बहुत मायने नहीं रखता। जिन लोगों की नौकरी एक दशक से अधिक बची हुई है, इस चुनाव का परिणाम उनका भविष्य तय करेगा। यह बातें टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सतीश सिंह ने बुधवार को कहीं। उन्होंने कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन नाजुक दौर से गुजर रहा है। कुछ लोग सत्ता चाहते हैं, कुछ लोग यूनियन की प्रतिष्ठा। कंपनी के कर्मचारियों को सारे पहलुओं पर गहराई से चिंतन-मंथन करना चाहिए। कर्मचारियों ने वेज रिवीजन के समय धैर्य का परिचय देते हुए विवेक दिखाया था। फिर उसी तरह विवेक के साथ फैसला लेने की जरूरत है। यूनियन के किसी नेता विशेष का कद देख मतदान नहीं करें।