- Hindi News
- नरवा पहाड़ में प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी
नरवा पहाड़ में प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी
जमशेदपुर| यूसीलकर्मियों के वेतन पुनरीक्षण समझौते को लेकर संयुक्त समन्वय श्रमिक मोर्चा ने बुधवार को यूसील इकाई नरवा पहाड़ में प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान श्रमिक संगठनों ने वेतन समझौता जल्द करो, मजदूर एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाए। श्रमिक संगठनों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वेतन समझौता नहीं होने से मजदूरों को काफी नुकसान हो रहा है। पिछले वेतन समझौते में 23 दिनों की हड़ताल के बाद ही प्रबंधन ने वेतन समझौता कराया था। श्रमिक संगठनों का जुलूस 12 फरवरी गुरुवार को तुरामडीह में निकाला जाएगा। इसके बाद 13 को महुलडीह 14 फरवरी को बागजाता में जुलूस निकालकर प्रबंधन से वेतन समझौते की मांग की जाएगी। इसमें मान्यता प्राप्त जादूगोड़ा लेबर यूनियन, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन, यूरेनियम कामगार यूनियन और यूरेनियम मजदूर संघ के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इस मौके पर राजाराम सिंह, सुनील बेहरा, रमेश माझी, सीएस पंडित, प्रदीप कुमार भकत, सुरजीत सोरेन, रमेश माझी, सिगो चाकी, बलीराम यादव, अरुण कुमार झा, बीएन बास्के, डीपी पांडा आदि मौजूद थे।