- Hindi News
- चुनाव की नियमावली बनाने के लिए शपथपत्र दें : कमेटी मेंबर
चुनाव की नियमावली बनाने के लिए शपथपत्र दें : कमेटी मेंबर
जमशेदपुर| ट्यूबडिवीजन के कमेटी मेंबर सरोज कुमार सिंह ने कहा है कि चुनाव नियमावली नहीं होने के कारण टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) की प्रतिष्ठा आघात हो रही है। जिस तरीके से चुनाव हो रहा है, उसे आधार बनाते हुए अगली कार्यकारिणी को चुनाव नियमावली बनाना चाहिए। नामांकन पत्र भरने के समय सभी उम्मीदवारों को यूनियन की चुनाव नियमावली बनाने के बारे में शपथपत्र देना चाहिए। सरोज कुमार सिंह ने कहा कि रघुनाथ पांडे के कार्यकाल में गलत तरीके से चुनाव नियमावली बनाई जा रही थी, तो उन्होंने श्रमायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी। वे डीसी से अनुरोध करेंगे कि चुनाव बाद नियमावली बनाने के लिए नई कार्यकारिणी को मार्गदर्शन दें।