पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूण हत्या पर फिल्म के लिए ऑडिशन 15 को

कन्या भ्रूण हत्या पर फिल्म के लिए ऑडिशन 15 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| एमएमक्रिएशन मूवी म्युजिक क्रिएटर्स के बैनर तले कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित लघु फिल्म बनाई जाएगी। इसका ऑडिशन 15 फरवरी की सुबह नौ बजे बिष्टुपुर गुरुद्वारा में होगा। वहीं, नामांकन शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जा सकता है। यह जानकारी क्रिएशन के निदेशक मनमोहन सिंह ने बुधवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहेब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि ऑडिशन में 15 से 50 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं। मनमोहन सिंह ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से बच्चों के लिंग का पता लगाने पर रोक से जुड़ी कानूनी जानकारी लोगों को दी जाएगी।

डाॅक्टरोंकी भूमिका होगी अहम : एमएमसिंह ने कहा कि अकसर लोग मां-बाप को दोष देते है, लेकिन कहीं कहीं डाॅक्टर भी जिम्मेदार हैं। यदि वे परिजन को नहीं बताएंगे, तो यह नौबत ही नहीं आएगी। फिल्म में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम इसी तरह की सामाजिक अच्छाइयों को बढ़ाने के लिए फिल्म बनाते रहेंगे। समाज की इन कुरीतियों को देखकर हमें दु:ख होता है कि कहीं कहीं भ्रूण हत्या के पीछे लोगों की निरक्षरता कारण है। येथे मौजूद : जीसिंह, डॉ. अशोक, सत्यदेव सत्या आदि।