नहीं मनाएं वैलेंटाइन डे : जागृति समिति
जमशेदपुर| हिंदूजनजागृति समिति ने लोगों से 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की अपील की है। समिति के बीवी कृष्णा ने कहा कि भारतीय सभ्यता में नि:स्वार्थ प्रेम करने की परंपरा है, लेकिन वर्तमान में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के नाम पर प्रेम करने की कुप्रथा बढ़ गई है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है, जो जन जागरण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जन जागरण के लिए समिति अपने स्तर से प्रयास कर रही है।