मानगो पुल के पास लगी आग
जमशेदपुर | मानगोपुल के नीचे से गुजर रही बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलने लगी और कचरे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।