पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिष्टुपुर में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

बिष्टुपुर में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतनसमझौता की मांग पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सोमवार को बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झारखंड प्रदेश बैंक एम्पाइज एसोसिएशन के प्रदेश उप महासचिव हीरा अरकने ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन के अड़ियल रवैए से आक्रोशित होकर बैंककर्मी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हो गए हैं। इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। इसी घोषणा के तहत सोमवार को प्रदर्शन किया गया। आगे घोषित कार्यक्रम के तहत आंदोलन तेज किया जाएगा।

वार्ता में अभी तक इन पर बनी सहमति

{सेवाशर्त मंजूर

{मेडिक्लेम शर्त मंजूर

{डीए 4430 प्वाइंट पर लागू

क्या है मामला

तीनफरवरी को मुंबई में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू)और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के बीच आयोजित वार्ता में आईबीए 13 प्रतिशत वेतन वृद्धि करने के लिए तैयार हो गया है। जबकि यूएफबीयू 23 प्रतिशत की मांग पर अड़े हुआ है। इस कारण अभी तक वेतन समझौता नहीं हो पाया है।

बैंक यूनियन ने की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

{13 फरवरी : सभी केंद्रों पर संयुक्त प्रदर्शन

{20 फरवरी : बैज वियरिंग एवं प्रदर्शन

{23 फरवरी : प्रेस वार्ता के माध्यम अपनी बात रखना

{24 फरवरी : सभी केंद्रों पर संयुक्त प्रदर्शन

{25 से 28 फरवरी : राष्ट्रव्यापी हड़ताल

{16 मार्च : राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल