टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव 9 मार्च को
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) का चुनाव नौ मार्च को होगा। यह घोषणा सोमवार को जिला प्रशासन ने की। झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए डीसी एसएसपी की देखरेख में यूनियन का चुनाव कराने का आदेश दिया है। इसी आलोक में डीसी डॉ अमिताभ कौशल, एसएसपी अमोल वेणुकांत होमकर और विधि शाखा के प्रभारी वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार राय के संयुक्त आदेश से चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बाबत निर्वाची पदाधिकारी एडीसी सुनील कुमार को बनाया गया है। पांच सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी बनाए गए हैं, जो निर्वाची पदाधिकारी का सहयोग करेंगे। निर्वाचन क्षेत्र के गठन के लिए पांच वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बनाई गई है। यह टीम निर्वाचन क्षेत्र का गठन करेगी। चुनाव ग्लोबल होगा अथवा निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर यह निर्णय भी इसी टीम को लेना है। निर्वाचन क्षेत्र को लेकर अगर कोई विवाद हुआ, तो पांच सदस्यीय कमेटी बहुमत के आधार पर फैसला लेगी। -पेज 4 भी देखें।
यूनियन कार्यालय में लगाए गए चुनाव संबंधी नोटिस को देखते कमेटी मेंबर।
13 मार्च : निर्वाचनप्रक्रिया समाप्त
15 फरवरी : निर्वाचनक्षेत्र के प्रारूप का प्रकाशन
17फरवरी: निर्वाचनक्षेत्र प्रारूप के विरुद्ध दावा-आपत्ति करने की अंतिम तिथि
19फरवरी: निर्वाचनक्षेत्र प्रारूप के विरुद्ध दावा-आपत्ति का निष्पादन अंतिम प्रकाशन, निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रारूप एवं सुरक्षित जमा राशि के संबंध में अंतरिम अधिसूचना
21फरवरी: नामनिर्देशन पत्र प्रारूप एवं सुरक्षित जमा राशि के संबंध में दावा-आपत्ति करने की अंतिम तिथि
22फरवरी: मतदातासूची प्रारूप का प्रकाशन
23फरवरी: नामनिर्देशन पत्र प्रारूप और सुरक्षित जमा राशि के संबंध में दावा-आपत्ति का निष्पादन अंतिम प्रकाशन, निर्वाचन के लिए मतदाता सूची प्रारूप के विरुद्ध दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि
25फरवरी: मतदातासूची प्रारूप के विरुद्ध दावा-आपत्ति का निष्पादन अंतिम प्रकाशन
26फरवरी: चुनावकी अधिसूचना जारी होगी
28फरवरी : नामांकनकरने की अंतिम तिथि
02मार्च : नामांकनपत्रों की स्क्रूटनी
04मार्च: नामवापसी की अंतिम तिथि
09मार्च : मतदान
10मार्च: मतगणनापरिणाम की घोषणा। पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन, नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच, मतदान, मतगणना परिणाम की घोषणा