पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रीमियम का तत्काल सुबह 8 बजे से

प्रीमियम का तत्काल सुबह 8 बजे से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीमियमतत्काल कोटे के रिजर्व रेल टिकट 18 फरवरी से सुबह 8 बजे से मिल सकेंगे। वर्तमान में इस कोटे के टिकट सुबह 10 बजे से तत्काल कोटे के टिकट के साथ ही दिए जाते हैं। इसमें बदलाव के लिए रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन को सॉफ्टवेयर देने वाले क्रिस ने जरूरी परिवर्तन शुरू कर दिए हैं। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक तत्काल कोटे के टिकट की बुकिंग के दौरान यात्रियों को ज्यादा पैसा देने के बाद भी आसानी से प्रीमियम तत्काल कोटे का टिकट नहीं मिलता। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रीमियम तत्काल कोटे की बुकिंग सुबह 8 बजे से शुरू की जा रही है।

पुणे-संतरागाछीप्रीमियम ट्रेन गुजरती है टाटा से

वर्तमानमें पुणे-संतरागाछी प्रीमियम ट्रेन टाटानगर स्टेशन से गुजरती है। फिलहाल यह साप्ताहिक ट्रेन है। कई सामाजिक संगठन इसे रोजाना करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा होने पर यहां के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, क्योंकि यहां से काफी स्टूडेेंट्स अध्ययन के लिए पुणे जाते हैं।