- Hindi News
- 14 को शहर आएंगे दिल्ली के किडनी रोग विशेषज्ञ
14 को शहर आएंगे दिल्ली के किडनी रोग विशेषज्ञ
देशके ख्याति प्राप्त किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश नाथ सिंह 14 फरवरी को शहर आएंगे। उसी दिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जमशेदपुर शाखा गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल (मानगो) के संयुक्त तत्वावधान में साइंटिफिक सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अस्पताल के डॉ कैलाश नाथ सिंह किडनी रोग के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह जानकारी आईएमए के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने सोमवार को दी। मौके पर डॉ अशोक, डॉ जीसी मांझी डॉ नागेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को डॉ कैलाश नाथ सिंह गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की नि:शुल्क जांच करेंगे।