पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 शिक्षकों ने डीएसई ऑफिस में दिया योगदान

500 शिक्षकों ने डीएसई ऑफिस में दिया योगदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

जिलेके प्राथमिक मध्य विद्यालयों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके शिक्षकों के डीएसई कार्यालय में योगदान देने का सोमवार को अंतिम दिन था। आखिरी तिथि तक 500 से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान दिया। शिक्षा विभाग के अनुसार, योगदान देने की अंतिम तिथि भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन बचे हुए शिक्षकों में जो भी आएगा उसे ज्वाइन कराया जाएगा। वहीं, शिक्षक नियुक्ति के लिए सोमवार को काउंसलिंग की अंतिम तिथि थी। पूरे दिन शिक्षा विभाग के कर्मचारी काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए नहीं पहुंचा।

अब नवनियुक्त शिक्षकों की पदस्थापना पर जिला स्थापना समिति लगाएगी मुहर

काउंसलिंगयोगदान देने की तिथि समाप्त होने के बाद अब नवनियुक्त शिक्षकों की पदस्थापना की बारी है। किस शिक्षक को किस स्कूल में पदस्थापित किया जाएगा, इस पर अंतिम मुहर जिला स्थापना समिति लगाएगी। इसकी बैठक जल्द ही होगी। वहीं शहर के स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना के लिए डीएसई के पास सिफारिशी फोन आने लगे हैं।

अब नहीं होगी काउंसलिंग

डीएसईइंद्रभूषण सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को काउंसलिंग में शामिल होने का एक मौका दिया गया था। लेकिन कोई नहीं आया। अब आगे किसी की काउंसलिंग नहीं होगी। डीएसई ने बताया कि अब तक 594 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई है। इन सबको नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।

निर्देशमिलने के बाद जारी होगी दूसरी सूची

पहलीसूची के काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिले में शिक्षकों के 213 पद रिक्त रह गए हैं। डीएसई ने कहा कि शिक्षक नियमावली के तहत नियुक्ति के लिए दूसरी सूची जारी नहीं होगी। लेकिन, सरकार निर्देश देगी तो हम दूसरी सूची जारी करेंगे।

डीएसई ऑफिस के बाहर खड़े नियुक्ति पत्र प्राप्त कर चुके शिक्षक।