पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 86 बस्तियों को बिजली पानी देने पर जुस्को ने मांगी मोहलत

86 बस्तियों को बिजली-पानी देने पर जुस्को ने मांगी मोहलत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीगल रिपोर्टर | जमशेदपुर/रांची

जुस्कोने जमशेदपुर की 86 बस्तियों को बिजली और पानी का कनेक्शन देने के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी देने के लिए झारखंड हाईकोर्ट से समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। बस्ती विकास समिति की अवमाननावाद पर सुनवाई के बाद जस्टिस डीएन पटेल की खंडपीठ ने जुस्को को इस संबंध में 23 फरवरी तक जवाब देने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कोर्ट के आदेश पर बस्तियों में रहने वाले लोगों का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया था। बाद में कोर्ट ने कनेक्शन देने का आदेश दिया था। प्रार्थी का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। बहस के दौरान सरकार ने लीज की शर्तों का हवाला देते हुए कहा कि लीजी का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिजली और पानी उपलब्ध कराए।

हजारों परिवारों को नहीं मिल रही सुविधा : समिति

उल्लेखनीयहै कि बस्ती विकास समिति ने एक अवमाननावाद दायर कर कोर्ट को बताया है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी 86 बस्तियों के हजारों परिवारों को बिजली और पानी नहीं मिल रहा। कई लोगों ने पैसों का भुगतान कर दिया है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।