- Hindi News
- ट्रैफिक अलर्ट लोयोला स्कूल के पीछे की सड़क आज से 15 तक रहेगी बंद
ट्रैफिक अलर्ट- लोयोला स्कूल के पीछे की सड़क आज से 15 तक रहेगी बंद
जमशेदपुर | सर्किटहाउस एरिया में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण लोयोला स्कूल की पीछे की सड़क (जो साकची बुलेवर्ड रोड के नजदीक जुड़ती है) पर 10 से 15 फरवरी तक अावागमन बंद रहेगा। लोयोला स्कूल के सामने से होकर कालीबाड़ी मंदिर की ओर वन-वे ट्रैफिक जारी रहेगा। मंदिर के पीछे की सड़क पर जाने के लिए बेल्डीह क्लब से लोयोला स्कूल के मेन गेट से होकर बेल्डीह त्रिकोण तक पहुंचा जा सकता है।