- Hindi News
- जुगसलाई : 16.52 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी
जुगसलाई : 16.52 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी
जमशेदपुर | जुगसलाईनया बाजार निवासी सह व्यवसायी अजय कुमार अग्रवाल ने गम्हरिया के चंदुका हाईटेक स्टील प्रालि के मालिक अमित गुप्ता और सिमरन इंटरप्राइजेज (ट्रांसपोर्ट) के दो ट्रक (जेएच05एजे-3346 और जेएच05एक्स-0915) के मालिक, चालक और खलासी के खिलाफ जुगसलाई थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अजय ने बताया कि वे आयरन एवं स्टील का कारोबार करते हैं। उन्होंने अमित गुप्ता से मिलकर कंपनी के लिए आयरन और स्टील की आपूर्ति करने का अनुरोध किया। अक्टूबर से दिसंबर-2013 तक 5091821 रुपए का माल चंदुका हाईटेक प्रालि को सप्लाई किया। कंपनी के पास 1652091 रुपए बकाया है। अजय ने बकाया राशि के बाबत अमित से जानकारी मांगी, तो वे गाली गलौज धमकी देने लगे।