पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक ने की चपरासी की पिटाई

शिक्षक ने की चपरासी की पिटाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मारवाड़ीहिंदी हाईस्कूल (घाटशिला) में सोमवार को एक शिक्षक ने स्कूल के चपरासी की पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से घायल चपरासी र|ेश्वर झा ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे स्कूल कार्यालय में क्लर्क से बात कर रहे थे। तभी शिक्षक रंजीत गुहा वहां पहुंचे और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने गाली-गलौज करते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। स्कूल के अन्य शिक्षकों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। र|ेश्वर झा ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत मंगलवार को डीईओ मुकेश कुमार सिन्हा से करेंगे। दूसरी ओर, इस पूरे मामले में आरोपी शिक्षक रंजीत गुहा ने खुद को निर्दाेष बताया।